अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया संग फोटो को लेकर हुए विवाद पर दिया ये बयान
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है। लंदन में भारतीय उच्चायुक्त के कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ली गई एक फोटो को लेकर अनुष्का को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
इस विवाद के बाद अनुष्का ने कहा कि वह इन चीजों पर ध्यान नहीं देती।इस फोटो में उनके होने से कोई नियम नहीं टूट रहा है। जिसे सफाई देनी थी दे दी गई। ट्विटर पर बैठे ट्रोलर्स की बातों का वह ध्यान नहीं देती।
अनुष्का ने कहा, 'जो भी हुआ वो दिशा-निर्देशों के अनुरूप था। जो भी होगा, वो दिशा-निर्देशों के तहत होगा। ये बेकार का मुद्दा है।'
#TeamIndia members at the High Commission of India in London. pic.twitter.com/tUhaGkSQfe
— BCCI (@BCCI) August 7, 2018
गौरतलब है कि लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सदस्य लंदन में उच्च विभाग से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहां कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी टीम के साथ मौजूद रही। इस दौरान वह कोहली के सात फोटो खिंचवाते हुए पहली लाइन में खड़ी दिखीं। इसके साथ ही तस्वीर में उनके अजिंक्या रहाणे के सामने अनुष्का के आने से अंजिक्या की फोटो कट गई थी। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब ट्रोल किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
