Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले टेस्ट मैच में 'कोहराम' मचाने वाला इंग्लैंड का यह खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से हुआ बाहर, ये रही वजह


नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का मुकाबला समाप्त हो चुका है। अभी चार टेस्ट मैच और खेले जाने हैं, पहले मुकाबले में भारत को 31 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस मुकाबले में अगर इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी ने भारत को सबसे ज्यादा परेशान किया था तो वो थे सैम करन और आलराउंडर बेन स्टोक्स। हालांकि भारत के लिए एक खुशखबरी सामने आई है कि बेन स्टोक्स अगले मुकाबले में भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। दरअसल बेन स्टोक्स अदालती कारणों से नौ अगस्त से शुरू होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। . वहीं इंग्‍लैंड में दूसरे मैच के लिए डेविड मलान की जगह 20 वर्षीय ओली पोप के रूप में अपनी टीम में नया चेहरा शामिल किया है।

बता दें कि स्टोक्स को इस सप्ताह ब्रिस्टल में अदालत में पेश होना है और इस कारण से वह दूसरे टेस्ट मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को टीम में लिया गया है। पोप ने अब तक 15 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले हैं। उन्होंने इस सत्र में काउंटी चैंपियनशिप में सर्रे की तरफ से 85.50 की औसत से 684 रन बनाए, जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं। उन्होंने हाल में भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लॉयन्‍स की तरफ से अर्धशतक भी जमाया था।

इंग्लैंड की टीम: एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्‍तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, सैम कुरन, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, मोईन अली, जेमी पोर्टर।

Story first published: Monday, August 6, 2018, 9:14 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+