पूर्व सेना प्रमुख श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के सुरक्षा सलाहकार नियुक्त
अपनी आधिकारिक वेबसाइट 'श्रीलंका क्रिकेट डॉट एलके' पर जारी अपने बयान में क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) ने कहा, "हाल के दिनों में हुए आतंकी हमले के बाद यह जरूरी हो गया था कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। हम नहीं चाहते कि भविष्य में ऐसी घटनाएं हों, लिहाजा सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल लॉरेंस फर्नाडो को टीम का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।"
एसएलसी ने कहा कि फर्नाडो देशी और विदेशी दौरों के दौरान टीम की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। इसके अलावा उनका काम घरेलू आयोजन स्थलों पर भी सुरक्षा की व्यवस्था का ख्याल रखना होगा।
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर में तीन मार्च को हुए आतंकी हमले में श्रीलंका के छह खिलाड़ी जख्मी हुए थे जबकि इतनी ही संख्या में सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। उस हमले के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications