फीफा विश्व कप : दक्षिण कोरियाई डिफेंडर क्वाक चोटिल
क्वाक विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे। दक्षिण कोरिया को इस मैच में बेलारूस के हाथों 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी। क्वाल को मैच के दौरान घुटने में चोट लगी है। क्वाक लंबे सुधार कार्यक्रम के बाद पिछले वर्ष नवंबर में टीम में लौटे थे।
इससे पहले भी उनका घुटना चोटिल हुआ था। कोरियाई फुटबाल संघ ने कहा है कि कोच हुह जुंग मू अब क्वाक के स्थान पर कांग मिन सू या फिर ह्वांग जेई होन को बतौर डिफेंडर 23 सदस्यीय टीम में शामिल करेंगे।
बहरहाल, इस महीने की शुरुआत में कोरियाई टीम ने जापान और एक्वाडोर को अभ्यास मैचों में हराया था लेकिन बेलारूस ने रविवार को उसकी कई कमियों को उजागर कर दिया। इसे लेकर कोच मू ज्यादा चिंतित हैं।
कोरियाई टीम को गुरुवार को स्पेन के खिलाफ अपना आखिरी अभ्यास मैच खेलना है। उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएगी। उसे अर्जेटीना, ग्रीस और नाइजीरिया के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications