Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया मिर्जा ने सुनील छेत्री से मांगा फुटबॉल मैच का टिकट, जवाब सोशल पर वायरल

नई दिल्ली। अभी हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने टीम को सपोर्ट करने के लिए लोगों से अनुरोध किया था। छेत्री ने फुटबॉल प्रेमियों से अपील करते हुए कहा था कि वे उन्हें देखने स्टेडियम में जरूर आएं। छेत्री की अपील का असर इस कदर हुआ कि आम इंसान से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट दिग्गज भी उनके समर्थन में उतर आए। दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी भारतीय फुटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री की अपील के सपॉर्ट में उतर आईं। हालांकि उन्होंने छेत्री से मैच के टिकट मांगे लेकिन वह इस पर ट्रोल हो गईं। सुनील छेत्री ने लियोनेल मेसी, नेमार और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसकों से भावनात्मक अपील करते हुए स्टेडियम में मैच देखने को कहा था।

दरअसल छेत्री की अपील के बाद विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों ने भारतीय फुटबॉल टीम को सपोर्ट करने के लिए कहा था। इसी क्रम में सानिया मिर्जा ने सुनील छेत्री के ट्वीट पर लिखा- लीजेंड... क्या मुझे टिकट मिल सकते हैं प्लीज.

इस पर सुनील छेत्री से रिप्लाई करते हुए लिखा, 'इसके लिए आपको वादा करना होगा कि जब आप अगली बार मैदान पर उतरोगी तो मुझे भी साथ मैच दिखाओगी।' हालांकि इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सानिया मिर्जा के सुनील छेत्री से टिकट मांगने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों ने लिखा कि आप खुद टिकट खरीद सकती हैं।

एक यूजर ने लिखा- यकीन है कि आप जानती होंगी कि फुटबॉल मैच के टिकट कहां से मिलंगे और आपके पास इतना पैसा है कि आप जितने चाहे टिकट खरीद सकती हैं।

एक अन्यू यीजर ने लिखा- मेरे पास एक एक्स्ट्रा टिकट है। शोएब मलिक से इजाजत ले लीजिए।

Story first published: Wednesday, June 6, 2018, 15:25 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+