Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद शमी को लगा झटका, टेस्ट टीम में मौका मिलते ही अदालत ने किया तलब

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे प गई भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ अब 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में बुधवार को इस सीरीज के तीन मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की थी। इस टीम में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी जगह मिली थी। हालांकि इस खुशखबरी के साथ ही मोहम्मद शमी के पीछे एक बुरी खब भी आ गई है। दरअसल शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को एक लाख का चेक दिया था जो बाद में बाउंस हो गया। इसके बाद हसीन ने कोर्ट का रुख किया। अब कोलकाता के कोर्ट ने शमी से इसका जवाब मांगा है और उन्हें तलब किया है।
वहीं कोर्ट ने शमी को 20 सिंतबर को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। शमी की पत्नी ने इससे पहले शमी के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई हुई है। गौरतलब हो कि हसीन ने शमी व उनके बड़े भाई समेत परिवार के पांच सदस्यों पर मानसिक व शारीरिक अत्याचार समेत कई संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने उनको केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था हालांकि जांच के बाद बीसीसीआई ने पाया कि उनपर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं और फिर बोर्ड ने तेज़ गेंदबाज़ के अनुबंध को बढ़ा दिया।

शमी इस साल आईपीएल के कुछ मैच खेले लेकिन उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में फीका ही रहा। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यो-यो टेस्ट में असफल होने के चलते वे टीम से बाहर कर दिए गए थे। अब जब इंग्लैंड के खिलाफ उनकी वापसी हुई तो एक और परेशानी उनके सामने खड़ी हो गई। वहीं दूसरी तरफ हसीन जहां ने विवाद के बाद दोबारा से मॉडलिंग की दुनिया में वापसी कर ली है। सोशल मीडिया पर वह इस समय काफी एक्टिव है। हाल ही में खबर भी आई है कि वह एक बॉलीवुड फिल्म भी कर रही है, जिसका नाम फतवा है।

Story first published: Thursday, July 19, 2018, 14:49 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+