टीम में चयन के लिए कॉल गर्ल की होती थी मांग ! राजीव शुक्ला के असिस्टेंट पर लगा आरोप
नई दिल्ली। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के असिस्टेंट मोहम्मद अकरम सैफी पर टीम चयन के लिए लड़की मांगने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। अब पूरे मामले की जांच खुद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा करेगी। वहीं दूसरी ओर इन गंभीर आरोपों को उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ दीपक शर्मा और सेक्रेटरी युद्धवीर सिंह ने सिरे से खारिज किया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के पूर्व सचिव और मौजूदा आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला के असिस्टेंट मोहम्मद अकरम सैफी पर युवा क्रिकेटर राहुल शर्मा ने चयन के लिए लड़की की मांग करने का आरोप लगाया है।
युवा क्रिकेटर द्वारा लगाए आरोप में यह भी कहा गया कि मोहम्मद अकरम सैफी बीसीसीआई के एज-ग्रुप मैच में खेलने का मौका देने के नाम पर खिलाड़ियों को फर्जी प्रमाणपत्र भी मुहैया कराते हैं। पूरा मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय न्यूज चैनल ने ऑडियो टेप जारी किया। इसमें एक शख्स जिसे सैफी बताया जा रहा है वह लड़की को होटल भेजने की बात कह रहा है। कुछ अन्य क्रिकेटर्स ने भी सैफी पर टीम में चयन के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे मामले पर अकरम ने कहा कि ये उनकी प्रतिष्ठा को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
