IPL 2018: फीकी रहेगी ओपनिंग सेरिमनी, जानिए क्या है खास वजह
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का उद्घाटन समारोह इस बार फीका-फीका रहेगा। इसकी वजह बजट में कटौती को माना जा रहा है। आईपीएल संचालन परिषद ने इस साल उदघाटन समारोह टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले छह अप्रैल को व्यापक और भव्य तरीके से आयोजित करने का फैसला किया था। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इसे कम करके 30 करोड़ रुपये कर दिया था। अब संचालन परिषद ने 18 करोड़ रुपये में इसका आयोजन करने का फैसला किया है।
जिसके चलते जहां पहले लेडी गागा, कैटी पैरी और ब्रायन एडम्स जैसे पॉप स्टार आने वाले थे, तो वहीं अब बजट कटौती की योजना के बाद बॉलिवुड स्टार ऋतिक रोशन, प्रभुदेवा और परिणीति चोपड़ा सात अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में अपनी चमक बिखेरेंगे।
सीओए के निर्देश के बाद उदघाटन समारोह सात अप्रैल को मुंबई में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले मैच से पहले होगा। इसमें बॉलिवुड के कुछ सितारे आकर्षण का केंद्र होंगे। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, 'बजट कम होने की वजह से हमने विदेशी कलाकारों को नहीं बुलाने का फैसला किया है लेकिन बॉलिवुड के सितारे उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।'
उन्होंने कहा कि, 'पहले रणवीर सिंह को आना था, लेकिन उनका कंधा चोटिल हो गया है और अब उनकी जगह ऋतिक रोशन और प्रभुदेवा आ रहे हैं।' इसके अलावा जैकलिन फर्नाडिस, परिणीति चोपड़ा और वरुण धवन जैसे कलाकार भी उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे, जो लगभग डेढ़ घंटे का होगा। बता दें कि ये कार्यक्रम उद्घाटन मैच शुरू होने से 15 मिनट पहले समाप्त हो जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
