INDvsENG: केएल राहुल और मुरली विजय पर कुछ यूं फूटा फैंस का गुस्सा
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद अहम है, लेकिन बारिश ने इसमें खलल डाल रखी है। टॉस होने पर भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए। बल्लेबाजी में शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह मिली, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने उमेश यादव की जगह ली। इन दोनों के अलावा प्लेइंग इलेवन में कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट ने कोई और परिवर्तन नहीं किया। कप्तान विराट ने टॉस के बाद इस बात का खुलासा किया कि क्यों उमेश यादव की जगह कुलदीप को टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि इस मुकाबले में अभी तक केवल 9 ओवर का ही मुकाबला हुआ है लेकिन भारत ने तीन विकेट अपने खो दिए हैं, वहीं एक बार फिर शिखर धवन की जगह ओपन करने आए केएल राहुल और मुरली विजय ने अपने प्रदर्शन से निराश किया जिसके बाद सोशल मीडिया लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई।
|
केएल राहुल के सेलेक्शन पर जताया दुख
केएल राहुल के टेस्ट टीम में मौका दिए जाने पर फैंस ने काफी लताड़ लगाई। कहा कि आईपीएल के प्रदर्शन को देखते हुए आखिर टेस्ट टीम में क्यों मौका दिया जा रहा है।
|
केएल राहुल की जगह शॉ को मौका देने की कही बात
एक यूजर ने कहा कि केएल राहुल की जगह पृथ्वी शॉ को मौका दिया जाना चाहिए। वो इनसे बेहतर खेल सकते हैं।
|
मुरली विजय के प्रदर्शन पर उठाया सवाल
एक यूजर ने मुरली विजय के विदेशी दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो विदेशी दौरों पर बुरी तरह फेल होते हैं जबकि घरेलू दौरों के बादशाह हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
