फेक है सौरव गांगुली का इंस्टाग्राम अकाउंट, विराट कोहली को लेकर की गई पोस्ट भी झूठी
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कंटेंट की भरमार के बीच असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है ।कोई भी शख्स किसी और के नाम से अकाउंट बना लेता है और फिर फोन या पीसी के पीछे कौन अकाउंट चला रहा है किसे पता। ताजा उदाहरण है पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का। सौरव गांगुली को पता भी नहीं और उनके नाम के अकाउंट से टिप्पणी के बाद विराट कोहली के संबंध में खबर दौड़ने लगी। सौरव गांगुली इस बात से काफी खफा हैं।
My Instagram page is a fake one ..please don’t pick up any news or quotes from it ..Will report to Instagram immediately @samiprajguru @imVkohli
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 6, 2018
दरअसल पहले टेस्ट मैच में भारत को मिली हार के बाद विराट कोहली को लेकर सौरव गांगुली के इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट की आलोचना करते हुए कहा गया था कि उन्हें किसी खिलाड़ी को ड्रॉप करने से पहले पूरा मौका देना चाहिए।
सचिन भी हो चुके हैं शिकार:
सोशल मीडिया पर इस तरह के फ्रॉड पहली बार नहीं हो रहे हैं इससे पहले सचिन तेंदुलकर भी ऐसी घटना के शिकार हो चुके हैं। सचिन ने इंस्टाग्राम से शिकायत में कहा था कि उनके बच्चों (सारा और अर्जुन) का कोई इंस्टग्राम अकाउंट नहीं है उनके बच्चों के नाम पर बनाए गए अकाउंट फेक हैं।उन्हें बंद कर देना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
