मां बनने के बाद कुछ इस दौर से गुजर रही हैं स्टार सेरेना विलियम्स, बताई ये वजह
नई दिल्ली। टेनिस की दुनिया में नया कीर्तिमान रचने वाली अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी ने बताया कि वह मां बनने के बाद भावनात्मक उतार चढ़ावों से जूझ रही हैं। गौरतलब हो कि दुनिया की पूर्व नंबर-1 और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन के लिए फिलहाल टेनिस और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य बनाना मुश्किल हो रहा है। सेरेना ने पिछले साल एलेक्सिस ओहानियन से शादी की थी।
वहीं सेरेना प्रेग्नेंट होने के कारण पिछले साल पूरे डब्ल्यूटीए सत्र से बाहर रही थीं। उन्होंने कहा, 'मैंने कई लेख पढ़े हैं जिनमें लिखा था कि मां बनने के बाद भावनात्मक उतार चढ़ाव तीन साल तक रह सकते हैं । बता दें कि अभी हाल ही में सेरेना सान जोस में पहले ही दौर में गैर वरीय योहाना कोंटा से 1-6, 0-6 से हार गईं जो उनके करियर की सबसे शर्मनाक हार है।
A post shared by Serena Williams (@serenawilliams) on
36 वर्षीय अमेरिकी स्टार ने कहा,'पिछला सप्ताह मेरे लिए आसान नहीं था । मुझे ऐसा लग रहा था मानों मैं अच्छी मां नहीं हूं। मैने अपनी मां, बहन और दोस्तों से बात की जिन्होंने कहा कि ऐसा सोचना स्वाभाविक है। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना काफी कठिन है। बता दें कि इससे पहले भी सेरेना विलियम्स जब मां बनने के बाद मैदान में उतरीं थी तो उन्होंने अपनी तस्वीर साझा की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
