Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs IND: लॉर्ड्स टेस्ट से पहले सचिन ने दी कप्तान कोहली को बड़ी सलाह

नई दिल्ली। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारत वीरवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर उतरेगा। इस टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को टेस्ट मैच से पहले सलाह दी है। सचिन ने कहा कि उन्हें अपने दिल की सुननी चाहिए और अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखनी चाहिए।

बर्मिंघम में पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रन की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था कोहली के अलावा किसी और बल्लेबाज ने अच्छी पारी नहीं खेली थी।

एक साक्षात्कार के दौरान सचिन ने कहा कि कोहली को वही करना चाहिए जो उसका दिल कहता है। उसे लगातार रन बनाते रहना चाहिए। आस-पास क्या हो रहा है , लोग क्या बातें कर रहे हैं इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

सचिन ने कहा कि मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि आप कितने भी रन बना लीजिए आप संतुष्ट नहीं होंगे , अगर आप संतुष्ट हो जाएंगे तो आपका बुरा वक्त शुरू हो जाएगा। गेंदबाजी में आप अधिकतम 10 विकेट ले सकते हैं लेकिन बल्लेबाजी में सीमा नहीं है।आप जबतक क्रीज पर मौजूद हैं आप रन बना सकते हैं।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 15:12 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+