Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुछ ऐसा होगा लॉर्ड्स की पिच का मिजाज, इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर 9 अगस्त से खेला जाएगा। पहले मैच में इंग्लैंड को मिली जीत के बाद इंग्लैंड की निगाहें दूसरी जीत से भारत पर दबाव बनाने की होगी।वहीं, भारत की कोशिश इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी का होगा।

ऐसी होगी पिच-
लार्ड्स का मैदान काफी हरा है और पिच पर भी घास मौजूद है लेकिन मैच से पहले घास की हल्कू फुल्की छंटाई की जाएगी। कहा जा रहा है कि पिच सूखी ही होगी। ऐसे में भारतीय टीम के लिए प्लेइंग्व इलेवन चुनना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

कैसी होगी टीम:
पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखने के बाद टीम अतिरिक्त बल्लेबाज उतारने के मन में नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम दूसरे स्पिनर की तलाश में दिख रही है। ऐसा यदि होता है तो उमेश का पत्ता कटना तय है। ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या को तेज गेंदबाजी का विभाग सौंप कर दूसरे स्पिनर की तलाश की जा सकती है।
वहीं बल्लेबाजों के चुनाव के लिए भी यह सिरदर्दी है। चेतेश्वर पुजारा के बाहर होने से केएल राहुल और शिखर धवन को खिलाया गया।ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने भी इन बल्लेबाजो के बीच में चयन में मुश्किल हो सकती है।

टीमें-

भारत-
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड-
जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टॉ, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, जैमी पोर्टर, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ड ब्रॉड, क्रिस वोक्स।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 17:45 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+