एशियन गेम्स 2018: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने इस वजह से सड़क पर पत्नी संग किया डांस
नई दिल्ली। खेलों का रोमांच ही कुछ ऐसा होता है, पूरी दुनिया की नजरें उसपर टिकीं होती हैं। ऐसे में जिस भी देश में खेल का आयोजन होता है उस देश की सरकार जरूर चाहती है कि इस खेल के आयोजन को इतना भव्य और अलग तरह से आयोजित किया जाए जिससे कि उसकी अपनी एक अलग पहचान भी विश्व पटल पर बन सके। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे इंडोनेशिया में भी । दरअसल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एशियाई खेलों के प्रचार के लिए लगभग 65,000 लोगों के साथ पारंपरिक 'पोको पोको' नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की।
गौरतलब हो कि एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बैंग शहर में होगा लेकिन राष्ट्रपति को इस बात की शिकायत है कि इन खेलों को लेकर देश में उत्साह और समर्थन की कमी है। लोगों के उत्साह को बढ़ाने और खेलों में समर्थन की मांग के लिए अधिकारियों ने 'पोको पोको' का सहारा लिया। वहीं देश के झंडे की तरह लाल और सफेद रंग के परिधान में विडोडो ने अपनी पत्नी इरियाना और कई बड़े अधिकारियों के साथ यहां हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों के साथ नृत्य में हिस्सा लिया।आयोजकों को उम्मीद है कि इस बड़े आयोजन ने एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पारंपरिक नृत्य करने का नया रिकॉर्ड बनाया है जिसमें लगभग 65,000 लोग शामिल हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
