बल्लेबाज नहीं हुआ था आउट और जश्न में झूमने लगे टीम के खिलाड़ी, बना मजाक, देखें मजेदार VIDEO
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर रोमांच के साथ-साथ बहुत कछ देखने को मिलता है। गेंदबाज का प्रथम और अंतिम लक्ष्य सामने वाले बल्लेबाज को पवेलियन भेजना होता है। ऐसे में गेंदबाज बल्लेबाज से खता कराने की उत्सुकता में रहता है। कभी-कभी ऐसे में कुछ फनी मोमेंट्स भी बन जाते हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2018 से भी एक ऐसा ही मजेदार वाकया सामने आया है।
ये भी पढ़ें: बेबी बंप के साथ टेनिस खेलती नजर आईं सानिया मिर्जा, देखें Video
ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सेंट लूसिया स्टार्स के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में ओपनर आंद्रे फ्लेचर और डेविड वॉर्नर ने पारी शुरुआत की। हुआ यूं कि पहले ही ओवर में अली खान की गेंद बल्लेबाज फ्लेचर के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के पास जा पहुंची और हर किसी को लगा कि विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने इसे दस्ताने में सुरक्षित कर लिया है। ट्रिनबागो के गेंदबाज अली खान ने विकेट का जश्न मनाते हुए अपनी जर्सी को चूम लिया। टीम के अन्य खिलाड़ी भी खुशी मनाते हुए गेंदबाज को गले लगाने लगे। लेकिन जल्द ही ये खुश उड़न छू हो गई।ट्रिनबागो टीम के खिलाड़ी की दर्शकों के सामने खिल्ली उड़ गई।
One of the great mistaken celebrations in the CPL today #CPL18 pic.twitter.com/8EG8Fkufh2
— Ricky Mangidis (@rickm18) August 9, 2018
दरअसल रामदीन ने बॉल कलेक्ट ही नहीं की थी। गेंद को पकड़ते हुए रामदीन पीछे मुड़े इस दौरान गेंद उनके हाथ से फिसलकर जमीन पर गिर गई। बल्लेबाज आउट होने से बच गया। बहरहाल गनीमत यह रही कि कैच ड्राप होने के बाद भी ट्रिनबागो नाइटराइडर्स मैच ने यह मैच 100 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
