रोजर्स कप: सिमोना हालेप ने गार्सिया को हराया, सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी का करेंगी सामना
नई दिल्ली। रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट में रोमानिया की वर्ल्ड नंबर वन रैंकिंग की खिलाड़ी सिमोना हालेप ने कैरोलीन गार्सिया को लगातार दूसरे साल प्रीतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने लगातार सेटों में 7-5 6-1 से जीत अपने नाम कर महिला सिंग्लस के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
फ्रेंच ओपन चैंपियन हालेप ने इससे पहले अनास्तासिया पाविल्यूचेनकोवा के खिलाफ तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। गार्सिया के खिलाफ मैच में वह आसान से खेलती गई और लगातार सेटों में जीत अपने नाम कर ली।
हालेप और बार्टी पहली बार आमने सामने:
हालेप अब अगला मुकाबला आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी से खेलेंगी जिन्होंने किकी बर्टेंस को अन्य क्वार्टरफाइनल में लगातार सेटों में 6-3 6-1 से मात दी। सेमीफाइनल में हालेप और बार्टी करियर में पहली बार एक दूसरे के आमने सामने होंगी।
अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस ने लात्विया की अनास्तासिया सेवासोवा को 6-2 6-2 से मात दी और एक घंटे में जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ स्टीफंस ने लगातार दूसरे वर्ष रोजर्स कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
