सौरव गांगुली को मिल सकती है बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की कमान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को जल्द ही एक बड़ी कमान मिल सकती है, दरअसल खबरों की मानें तो गांगुली जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमान संभाल सकते हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के लोढा समिति की कुछ सिफारिशों को अलग करने के बाद और कुछ बदलावों के साथ एक नए संविधान को मंजूरी दे देने के बाद गांगुली का रास्ता साफ हो गया है।
खबरों की मानें तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर काम कर रहे गांगुली के नाम पर चर्चा कर रहा है। कैब में गांगुली अपने तीसरे कार्यकाल में काम कर रहे हैं। बतौर खिलाड़ी सालों तक भारतीय टीम की सेवा कर चुके गांगुली ने बीसीसीआई की तकनीकि समिति, क्रिकेट सलाह समिति और आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिंल के साथ भी काम किया है। गांगुली को मैदान के अंदर और बाहर दोनों पक्षों से वाकिफ हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष पद के लिए उनसे बेहतर विकल्प नहीं मिल सकता है। हालांकि गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम देने के लिए कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना होगा। लेकिन उनके लिए अच्छी बात ये है कि बाकी अधिकारियों की तरह उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड नहीं लेना पड़ेगा। ऐसे में हम सभी को गांगुली एक नई जिम्मेदारी के साथ दिख सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
