Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs IND: 'बीफ' खाने की वजह से कोहली एंड कंपनी हो रही फ्लॉप !

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम का फ्लॉप शो बरकरार है। भारतीय टीम पहली पारी में 107 रन पर ही सिमट गई। वहीं ,इंग्लैंड ने 300 से ज्यादा रन बनाते हुए 250 रन की बढ़त बना ली है।

खेल का गुणा गणित तो जो भी हो लेकिन असल मामला बीबीसीआई के ट्वीट का है।बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भारतीय टीम के तीसरे दिन के लंच का पूरा मेन्यू ट्वीट किया। इस लंच मेन्यू में एक डिश ऐसी है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जमकर खिंचाई हो रही है। इस डिश का नाम है 'ब्रेज़्ड बीफ पास्ता'।
इस ट्वीट को लोगों ने तमाम कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने तो यहां तक लिख दिया है कि बीफ खाओगे तो ऐसा ही खेल पाओगे। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि टीम इंडिया के लोग बीफ खा रहे हैं, ऐसे ही युवा गुमराह होते हैं। आइए देखते हैं फैंस द्वारा क्या-क्या ट्वीट्स किए गए हैं।

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब टीम इंडिया के लंच मेन्यू को बीसीसीआई ने ट्वीट किया हो। इससे पहले भी टेस्ट मैच के पहले दो दिन का लंच मेन्यू बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किया गया है।

Story first published: Sunday, August 12, 2018, 10:28 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+