INDvsENG: 84 रनों की और दरकार, कोहली-कार्तिक पर होगा दारोमदार
नई दिल्ली। एजबेस्टन में खेले जा रही पहले टेस्ट का मुकाबला अब निर्णायक मोड़ पर आ पहुंचा है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 180 रन बनाए वहीं भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। भारत की तरफ से ईशांत शर्मा ने 5 विकेट झटके वहीं इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने भारत के सामने 194 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 50 रन से पहले ही भारत ने तीन महत्वपूर्ण विकेट गवां दिए थे। हालांकि विराट कोहली एक छोर पर इस इनिंग में भी डटे हुए हैं। वहीं कोहली और कार्तिक से भारत को बहुत उम्मीदें है, अभी भारत का स्कोर 110 रन 5 विकेट पर है। ऐसे में खेल का चौथा दिन निर्णायक होगा और इन दोनों खिलाड़ियों पर सभी की नजरें भी होंगी। भारत को कुल 84 रन ही जीत के लिए बनाने हैं।.
तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत को जीत के लिए चाहिए 84 रन
भारत को जीत के लिए 100 रनों की दरकार, कप्तान कोहली और कार्तिक पर दारोमदार
भारत की आधी टीम पवेलियन में, अश्विन 13 रन बनाकर आउट
63 के स्कोर पर भारत को लगा एक और झटका, रहाणे 2 रन बनाकर आउट
तीन विकेट के नुकसान पर भारत ने बनाए 50 रन
46 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, केएल राहुल 13 रन बनाकर आउट
केएल राहुल पहली पारी में केवल चार रन पर पवेलियन लौट गए थे. उन्हें चेतेश्वर पुजारा की जगह एकादश में जगह दी गई थी
शिखर धवन 13 रन पर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने. भारत ने ये विकेट 22 रन से योग पर खो दिया. विराट कोहली आए हैं शिखर धवन की जगह
फिर लड़खड़ाई भारत की पारी, धवन 13 रन बनाकर आउट
भारत को लगा पहला झटका, मुरली विजय 6 रन बनाकर आउट
भारत ने की सधी हुई शुरुआत
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16 रन बिना किसी नुकसान के
भारतीय ओपनर्स मैदान पर आ गए हैं, दूसरी पारी का आगाज करने के लिए.
इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने खेली 63 रनों की शानदार पारी
अश्विन ने 3 तो ईशांत शर्मा ने झटके 5 विकेट वहीं उमेश यादव को मिली 2 सफलता
180 पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, भारत को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य
ईशांत शर्मा ने झटके 5 विकेट, इंग्लैंड को लगा नौवां झटका
सैम करन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, इंग्लैंड ने बनाई 180 रनों की बढ़त
इंग्लैंड की कुल बढ़त 160 के पार हो गई है. अभी दो विकेट शेष हैं, सबसे बड़ी बात सैम करन क्रीज पर हैं.
इंग्लैंड को लगा आठवां झटका, आदिल राशिद 16 रन बनाकर आउट
इस समय तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 131 रन बना लिए थे. सैम करन 30, आदिल रशीद 15 रन पर खेल रहे थे
खराब रोशनी के कारण खेल थोड़ी देर के लिए रुका
विकेटों के पतझड़ के बीच इंग्लैंड ने पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं. भारत को ज्यादा रन देने से बचना होगा. क्योंकि ये रन उसके बल्लेबाजों को बनाने भी होंगे
इंग्लैंड की हालत खस्ता, दूसरी पारी में गिरे 7 विकेट
इंग्लैंड के 100 रन पूरे, भारत के ऊपर बनी 114 रन की लीड
बुरी स्थिति में इंग्लैंड की टीम, बटलर 1 रन बनाकर आउट
ईशांत शर्मा और अश्विन ने झटके तीन-तीन विकेट
लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम ने भारत पर 99 रन की लीड ले ली है, अभी 4 विकेट उसके सुरक्षित हैं।
ईशांत ने स्टोक्स को भी किया चलता, इंग्लैंड को लगा छठां झटका
इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन में, बेयरस्टो 28 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, मलान 20 रन बनाकर ईशांत शर्मा का बने शिकार
रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली की कप्तानी में 200 विकेट झटक लिए हैं.
इंग्लैंड (दूसरी पारी) : 20 ओवर में तीन विकेट पर 56 रन (डेविड मलान 17, जॉनी बेयरस्टो 09)
इंग्लैंड के दूसरी पारी में 50 रन हो गए हैं. हालांकि उसने उसके लिए तीन विकेटों की कुर्बानी दे दी है
इंग्लैंड को तीसरा झटका, अश्विन ने फिर किया कमाल, कप्तान रूट को किया
इंग्लैंड (दूसरी पारी) : 10 ओवर में दो विकेट पर 27 रन (जो रूट 06, डेविड मलान 09)
इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, जेनिंग्स 8 रन बनाकर अश्विन का हुए शिकार
अश्विन के ऊपर होगा दारोमदार
आज जब इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू होगी तो एलिस्टेयर कुक की जगह संभवत:कप्तान जो रूट मोर्चा संभालेंगे. जो रूट ने पहली पारी में अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली थी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
