ENG vs IND: इंग्लैंड पर कहर बरपाते हुए ईशांत ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए कहर बरपाया।भारत को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की पकड़ मजबूत बन गई है। भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिया है। जीत के लिए अभी भी भारत को 84 रन की दरकार है। ईशांत ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए जिसकी बदौलत इंग्लैंड की दूसरी पारी तीसरे दिन सिर्फ 180 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। एजबस्टन के इस मैदान में एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले ईशांत तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। इससे पहले कपिल देव (1979 में 5/146) और चेतन शर्मा (1986 में 6/58) यह कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट:
ईशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा करने वाले 9वें भारतीय गेंदबाज बन गए, अब तक टेस्ट क्रिकेट में ईशांत 244 विकेट लिए हैं।
भारत में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की फेहरिस्त में पहला नाम अनिल कुंबले का है। उन्होंने 132 मैच खेलते हुए 619 विकेट लिए हैं।उनके बाद नाम आता है कपिल देव का, उन्होंने 131 मैच खेलते हुए 434 विकेट चटकाए हैं।
इस फेहरिस्त में तीसरा नाम हरभजन सिंह का है जिन्होंने 103 मैच में 417 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। चौथे नंबर पर नाम है रविचंद्रन अश्विन का उन्होंने ने 59 मैच में ही 323 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं जहीर खान ने 92 टेस्ट मैच में 311 विकेट लिए हैं। उनके बाद नाम आता है बिशन सिंह बेदी का उन्होंने 67 मैच खेलते हुए 266 विकेट चटकाए हैं। इसके बाद नाम आता है ईशांत शर्मा का।ईशांत अपना 83वां टेस्ट खेल रहे हैं और उन्होंने 244 बल्लेबाजों को चलता किया है।
एजबस्टन में लॉर्ड्स वाला प्रदर्शन:
ईशांत शर्मा ने इंग्लैड की दूसरी पारी में साल 2014 में लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में किए गए अपने प्रदर्शन को दोहराया है।उस समय ईशांत ने 7 विकेट अपने नाम करते हुए भारत को शानदार जीत दिलाई थी। इस बार भी उन्होंने पांच विकेट झटके। उन्होंने मैच में कुल 6 विकेट झटके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

