ENG vs IND: हाथ में मिसाइल और साथ में बॉडी गॉर्ड्स संग मैच देखने पहुंचा किम जोंग! देखें Pics
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जब भारत और इंग्लैंड पूरे जोश-ओ-खरोश से एक दूसरे के खिलाफ गेंद और बल्ले से क्रिकेट की जंग लड़ रहा था ठीक उसी समय दुनिया के दो ताकतवर युद्ध उन्मादी नेताओं के जैसे लोग एजबस्टन में बीच मैदान पर मुलाकात कर रहे थे। अगर आप सोच रहे हैं कि ट्रंप और किम जोंग की बात हो रही है तो सही समझ रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। दरअसल माजरा कुछ ऐसा है ...

ट्रंप और किम जोंग मैदान पर !
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक वक्त ऐसा हुआ की सभी की नजरें दर्शकदीर्घा में जा रुकी।नजारा ही कुछ ऐसा था।दरअसल दो शख्स ऐसे थे जिन्होंने किम जोंग और डॉनल्ड ट्रंप जैसा हुलिया बना रखा था।इस दौरान कमैरे के लिए ये दोनों शख्स आकर्षण का केंद्र रहे।

बॉडीगार्ड्स और मिसाइल:
किम जोंग की तरह ड्रेसअप हुए इस शख्स ने हाथ में नीले और लाल रंग की एक छोटी से नकली मिसाइल भी ले रखी थी। उसके पीछे बिल्कुल तने और गठे हुए शरीर वाले बॉडी गार्ड्स भी नजर आए। एक पल को नजरें धोखा जा रही थी। इस शख्स का कॉस्ट्यूम बिल्कुल किम जोंग की तरह था।

पहले किम जोंग, फिर आए ट्रंप:
किम जोंग का कॉस्ट्यूम पहने इस शख्स ने जैसे ही मैदान पर एंट्री मारी सभी की नजरें इस शख्स पर ही जा टिकीं। इस शख्स के बाद कुछ ही देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंच गए।
दरअसल, ये ग्रुप अकसर मैचों के दौरान अलग-अलग तरह की वेशभूषा और खास तौर किसी मशहूर हस्ती की तरह बनकर (look alike) जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
