इस शर्त पर इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कपिल देव, बोले- मैं पाकिस्तान जाना चाहता हूं
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान जाने का मन बना लिया है। अंतरराष्ट्रीय पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट लुइसी फिलिप सेलीब्रिटी प्रो एम के मौके पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान से शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। उन्होंने अनौपचारिक रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति दे दी है।
औपचारिक निमंत्रण का इंतजार:
कपिल देव ने कहा कि ,अगर मुझे आधिकारिक निमंत्रण मिलता है तो मैं जाऊंगा और इस समारोह में शिरकत करूंगा।
कपिल ने बताया कि इमरान की जीत के बाद उन्होंने इमरान को फोन कर बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा , शाबाश युवा।
उन्होंने कहा कि इमरान जैसे खिलाड़ी को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचते हुए देखना बहुत अच्छा लग रहा है। इमरान को उनकी 20 साल की मेहनत का फल मिला।कपिल ने कहा, इमरान बहुत ही अच्छे कप्तान थे, पाकिस्तान जैसी टीम की अगुवाई करना इतना आसान नहीं था। उनकी लाजवाब कप्तानी के कारण ही पाकिस्तान अच्छा कर पाया। मुझे उम्मीद है कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर भी अपने देश के लिये ऐसा ही करेंगे।
गौरतलब है कि इमरान की पाकिस्तान तहरीके ए इंसाफ (पीटीआई) 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आगे रही। कपिल ने यह भी उम्मीद जतायी कि भारत और पाकिस्तान बड़े मुद्दों को सुलझाने और क्षेत्र में शांति लाने में सफल रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
