शाहिद अफरीदी के इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर क्रिस गेल ने फिर किया धमाल
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में अगर किसी खिलाड़ी के खेलने का अंदाज और तूफानी पारी की बात करें तो शायद वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर नजर आता है। गेल जब मैदान में उतरते हैं तो हर गेंदबाज की बस यही ख्वाहिश होती है कि कैसे भी करके यह बल्लेबाज उनके सामने न आए। हालांकि गेल का बल्ला फिर एक बार गरजा है। इस बार ये नजारा किसी क्रिकेट लीग में नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिखा है जहां उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। गेल ने बांग्लादेश के साथ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि इस तूफानी पारी के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले को जीत नहीं सकी और 18 रन से इस मैच को गवां दिया। गेल ने 66 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले जबकि इस धुआंधार बल्लेबाज ने 5 छक्के भी जड़े। इन 5 छक्कों के साथ क्रिस गेल ने अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
इस खास रिकॉर्ड की बराबरी कीः क्रिस गेल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी की बराबरी कर चुके हैं। अब गेल और अफरीदी के अंतरराष्ट्रीय छक्कों की संख्या 476 हो गई है। यहां क्रिस गेल एक मामले में अफरीदी ने काफी आगे नजर आ रहे हैं और वो है मैचों की संख्या। क्रिस गेल ने 476 छक्के अफरीदी से 81 कम मैचों में लगाए हैं।अगर बात करें मौजूदा खिलाड़ियों में जो गेल के इस रिकॉर्ड के करीब है, तो वो हैं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। माही के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 342 छक्के दर्ज हैं लेकिन फिर भी वो गेल से काफी पीछे हैं। क्रिस गेल ने 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज करने के बाद से 2011 तक 412 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 278 छक्के जड़े थे लेकिन 2011 के बाद वो विरोध और विवादों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से काफी समय तक बाहर रहे और 2011 के बाद 111 पारियों में 198 छक्के लगाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
