INDvsENG: टेस्ट मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने इन दो खिलाड़ियों को जमकर सराहा, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अब कुछ घंटे ही शेष हैं। 1 अगस्त को दोनो ही टीमें पहले टेस्ट मुकाबले के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। गौरतलब हो कि दोनो ही टीमें किसी भी सूरत में जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी। ऐसे में आखिर प्लेइंग इलेवन कैसा होगा इसकी अटकलें भी तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए एक कॉलम में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया है कि भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों का शामिल होना ज़रूरी है। बता दें कि अश्विन और हार्दिक का नाम लेकर गावस्कर ने बताया कि आखिर क्यों इनके टीम में रहने से टीम को फायदा होगा।
गावस्कर ने कहा कि इस वक्त टीम इंडिया में यही विचार-विमर्श हो रहा होगा कि पहले मैच में किन किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'भारत के पास आर आश्विन और हार्दिक पंड्या के रूप में दो अच्छे विकल्प है, क्योंकि अगर इन दो गेंदबाजों को शामिल किया जाता है तो ये भारतीय बल्लेबाज़ी में भी गहराई लाने का काम कर सकते हैं, ये दोनों ही टेस्ट मैचों में शतक लगाकर अपनी बल्लेबाज़ी को साबित कर चुके हैं। अगर कार्तिक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो अश्विन और पंड्या को उनके बाद भेजा जा सकता है। वहीं गावस्कर ने कुलदीप यादव की भी जमकर तारीफ की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
