INDvsENG: मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बनाया ये खास वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज एजबेस्टन मैदान पर शुरू हुआ । इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं इस मैदान पर उतरते ही मेजबान देश इंग्लैंड के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड एक हजार टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। बता दें कि इंग्लैंड ने अपने टेस्ट मैच के सफर का आगाज 1877 में ऑस्ट्रेलिया के संग खेलते हुए किया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों की बात करें तो अबतक कुल 2313 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 812 टेस्ट मैच खेले हैं इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का जीत का औसत इंग्लैंड से ज्यादा है।ऑस्ट्रेलिया ने 383 मैच जीते हैं वहीं इंग्लैंड को 357 मैच में जीत मिली है।
किन देशों ने खेले हैं कितने टेस्ट मैचः इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद वेस्टइंडीज (535), भारत (522), साउथ अफ्रीका (427), न्यूजीलैंड (426), पाकिस्तान (415), श्रीलंका (274), बांग्लादेश (108), जिम्बाब्वे (105) और आईसीसी विश्व एकादश, अफगानिस्तान, आयरलैंड (तीनों एक-एक) टेस्ट मैच खेले हैं।
भारत का टेस्ट प्रदर्शनः भारत के अगर टेस्ट मैचों के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले पांच सालों में भारत ने एशिया के बाहर छह में से केवल एक सीरीज जीती है और वो भी संघर्ष कर रही वेस्टइंडीज के खिलाफ। ऐसे में विराट सेना के लिए यह मुकाबला खुद को साबित करने और अपनी मजबूती दिखाने के लिहाज से यह इंग्लैंड दौरा काफी अहम होगा। वहीं मेजबान का यह 1000वां टेस्ट होगा, ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में जीत के साथ इस ऐतिहासिक मैच को यादगार बनाना चाहेगा। गौरतलब हो कि भारत ने आखिरी बार राहुल द्रविड़ की अगुआई में 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। वहीं भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 57 टेस्ट में से केवल छह जीते हैं और 2007 के अलावा महज दो बार सीरीज 1971 और 1986 में अपने नाम करने में सफल रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
