टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को मिली करियर की सबसे करारी हार
नई दिल्ली। टेनिस जगत की स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को मुबाडाला सिलिकान वैली क्लासिक टूर्नमेंट के पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे से भी कम समय में ब्रिटेन की जोहाना कोंटा ने 6-1, 6-0 से हरा दिया। यह सेरेना के करियर की अबतक की सबसे एकतरफा हार रही। सेरेना अपने करियर में किसी भी मुकाबले में महज एक गेम नहीं जीती है, अबतक वह कम से कम दो गेम को जरूर जीतती थीं।
सेरेना ने 2014 में सिंगापुर में डब्ल्यूटीए फाइनल्स में दो गेम जीते थे जब वह सिमोना हालेप से 6-0, 6-2 से हार गई थीं। सेरेना यहां तीन बार की चैंपियन रही हैं। बेटी को जन्म देने के बाद वह पांचवां टूर्नमेंट खेल रही थीं। विंबलडन में एंजेलिक कर्बर से हारने के बाद यह उनका पहला मैच था। हार के बाद सेरेना ने कहा, 'मुझे लगता है कि उसने (जोहाना कोंटा ने) दूसरे सेट में बेहतर खेला। मैं पहले सेट में बिल्कुल तेज नहीं थी और इसी वजह उसे आत्मविश्वास मिला और वह मुझसे आगे निकलती चली गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
