Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asian Games 2018: डोपिंग में फंसा एक और भारतीय एथलीट, जीत चुका है कांस्य पदक

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता में शुरू हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय टीम का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। टीमों के चुनाव का मामला अभी निपटाया भी नहीं गया है कि एक भारतीय खिलाड़ी के डोपिंग में फंसने का मामला सामने आया है।

खबरों के मुताबिक एशियन गेम्स के लिए चुने गए 3000 मीटर स्टीपल चेज के एथलीट नवीन कुमार डागर को नाडा (एंटी टोपिंग एजेंसी) ने डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया है। नवीन के सैंपल में सैंपल में स्टिमुलैंट मेलडोनियन पाया गया है। डागर को 23 जुलाई से स्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब उनका एशियन गेम्स में खेलना आशंकित है।

स्टेपल चेज के एकलौते एथलीट:
नवीन का डोपिंग टेस्ट में फेल हो ना भारत के लिए बड़ा झटका है।वह स्टेपल चेज में भारत की तरफ से चुनौती पेश करने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं।ऐसे में उनपर प्रतिबंध लगने का मतलब है कि इस प्रतिस्पर्धा में भारत की चुनौती बिना खेले ही खत्म हो जाएगी।

जीत चुके हैं ब्रॉन्ज:
इंचियोन एशियन गेम्स में नवीन ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया थ। चार साल बाद फिर से उम्मीद थी कि इस बार भी वह मेडल दिलाएंगे। डागर इस वक्त एशियन गेम्स की के लिए भूटान में तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि एशियन गेम्स से पहले जेवलिन थ्रोअर अमित कुमार के बाद डोपिंग में फंसने वाले डागर दूसरे एथलीट हैं। अमित कुमार को पिछले महीने फिनलैंड दौरे के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया था।फेडरेशन कप में रजत पदक जीतने वाले अमित एशियन गेम्स की टीम में जगह नहीं बना पाए थे, क्योंकि उन्हें 81 मीटर के मानदंड को हासिल करना था।

Story first published: Thursday, August 2, 2018, 13:22 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+