एशियन गेम्स से पहले भारत की उम्मीदों को झटका, इस वजह से टिंटू लुका नहीं जा सकेंगी जकार्ता
नई दिल्ली। एशियन गेम्स शुरू होने से पहले ही भारत को झटका लगा है। पिछले एशियन गेम्स में 800 मीटर की दौड़ में भारत को रजत दिलाने वाली टिंटू लुका इस बार इन खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी। टिंटू ने 15 अगस्त को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा आयोजित अनिवार्य ट्रायल से उसने नाम वापस ले लिया है। गौरतलब हो कि लुका को तीन अन्य एथलीटों के साथ इस ट्रायल में मौजूद रहना था जो 15 अगस्त को तिरूवनंतपुरम में होगा। इससे तय होना था कि उन्हें एशियन गेम्स में भेजा जाएगा या नहीं, लेकिन अब उन्होंने नाम ही वापस ले लिया है। इसका कारण बताते हुए फर्राटा क्वीन और लुका की मेंटर पी टी उषा ने एएफआई को पत्र लिखकर कहा है कि एड़ी की चोट के कारण लुका ट्रायल में भाग नहीं ले सकेगी।
बता दें कि एशियाई खेल 2014 में रजत पदक जीतने वाली लुका ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग नहीं लिया था । लुका का नाम आईओए द्वारा भेजी गई और खेल मंत्रालय द्वारा मंजूर की गई सूची में नहीं था। उसे 15 अगस्त को अनिवार्य ट्रायल में हिस्सा लेना था जिससे उसके खेलने की पुष्टि होनी थी। ऐसे में 18 अगस्त से इंडोनेशिया में शुरू हो रहे एशियन गेम्स से पहले भारत को झटका जरूर लगा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
