Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsENG: इंग्लैंड के इस गेंदबाज के नाम जुड़ा एक अनोखा रिकॉर्ड, हैरान रह जाएंगे आप


नई दिल्ली। रविवार को मेजबान देश इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में भारत को पारी और 159 रन के अंतर से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कई कीर्तिमान रचे। वहीं दूसरी तरफ भारत के सभी खिलाड़ी बल्लेबाज हो या गेंदबाज इंग्लैंड के सामने बेबस नजर आए। इस मुकाबले में भारत को पारी और 159 रनों की करारी हार का भी सामना करना पड़ा लेकिन वहीं इंग्लैंड के एक खिलाड़ी के लिए यह मुकाबला ऐसा रहा जो कोई भी खिलाड़ी याद नहीं करना चाहेगा, हालांकि उनकी टीम ने इसे जीत कर उनकी कष्ट को भले ही कम कर दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं लेग स्पिनर आदिल राशिद की जिनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

आदिल राशिद दुनिया के 13वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टीम के लिए मैदान पर ना गेंदबाजी की, ना बल्लेबाजी की, ना कोई कैच लिया और ना ही कोई रन आउट। बावजूद इसके उनकी टीम जीत हासिल करने में सफल रही। बता दें कि भारतीय टीम दोनों ही पारियों में 107 और 130 के स्कोर पर ऑल आउट हुई लेकिन इस दौरान कप्तान जो रूट ने राशिद को एक बार भी गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया। वहीं उन्हें बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाने का मौका नहीं मिला। न ही कोई कैच लपकने में उन्हें सफलता मिल सकी। खास बात है कि जिन 13 खिलाड़ियों की सूची में राशिद का नाम जुड़ा है। उसमें सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका और भारत के 3-3 खिलाड़ियों के नाम हैं। वहीं तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के 2 और पाकिस्तान का एक खिलाड़ी लिस्ट में है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदाबाज बिल जॉन्सटन के साथ टेस्ट करियर में यह रोचक वाकया दो बार हुआ। वहीं इस लिस्ट में भारत के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा का नाम भी शामिल है।

Story first published: Monday, August 13, 2018, 12:42 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+