धोनी जैसा कोई नहीं, इस युवा खिलाड़ी ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने निराले अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। वह अक्सर साथी खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते दिख जाते हैं। धोनी का यही अंदाज उन्हे औरों से अलग बनाता है। तमिलनाडु के क्रिकेटर एन जगदीशन ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलने का उन्हें काफी फायदा हुआ क्योंकि उस टीम में धोनी हैं और उन्हें कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से काफी कुछ सिखने को मिला। उन्होंने कहा कि तकनीकी पहलुओं से ज्यादा मैंने मानसिक चीजों के बारे में सीखा। धोनी काफी मददगार रहे।'
धोनी की सलाह से मार्गदर्शन:
एन जगदीशन ने कहा कि , मैं खुद विकेटकीपर हूं और इस नाते धोनी से मैंने हमेशा सलाह मांगी और उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया।' वह जिस तरह से खिलाड़ी का ध्यान रखते है वह काफी कुछ सिखाता हैं। जब मदद की जरूरत हो तो उनसे बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं हो सकता है। मैं तकनीकी पहलुओं पर उनसे हमेशा मदद लेता रहूंगा।'
अश्विन के बाद जगदीशन को कमान:
रविचंद्रन अश्विन के भारतीय टीम से जुड़ने के कारण टीएनपीएल (तमिलनाडु प्रीमियर लीग) में डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी जगदीशन के हाथ आई है। वह कहते हैं कि , मैं हमेशा से इस चुनौती के लिए तैयार थे। हम हमेशा जानते थे कि अश्विन राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण टीम के साथ नहीं रहेंगे। मैं इसके लिए तैयार था और मैंने हमेशा कप्तानी का लुत्फ उठाया है। इससे मुझे एक खिलाड़ी के रूप में विकसित होने में मदद मिली है। अश्विन ने कप्तानी को लेकर मुझे काफी कुछ सिखाया है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
