महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों पर सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में अगर एक खिलाड़ी के तौर पर किसी की महानता का बखान किया जाए तो शायद सचिन तेंदुलकर की कोई सानी नहीं है। बतौर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हो या फिर अपने व्यवहार से सचिन ने हमेशा सभी का दिल जीता है। आज भी जब कभी टीम के बारे में कोई अच्छी राय या सलाह की बात आती है तो सचिन तेंदुलकर उसमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों ने तेजी पकड़ी तो सभी ने अपनी प्रतिक्रिया दी । ऐसे में मास्टर ब्लास्टर ने भी धोनी के बारे में उठ रही इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धोनी अपने खेल के अच्छी तरह से पहचानते हैं और उन्हें कब क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना चाहिए इसका फैसला उन पर छोड़ देना चाहिए।
सचिन ने दी प्रतक्रियाः गौरतलब हो कि धोनी के साथ सचिन ने लंबे समय तक क्रिकेट खेला है, वो एक दोस्त और खिलाड़ी के तौर पर उन्हें अच्छे से जानते भी हैं। ऐसे में सचिन ने कहा कि धोनी को अच्छी तरह से पता है कि टीम को उनसे क्या चाहिेए और वो कहां क्या कर रहे हैं। वो भारतीय टीम का साथ लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं ऐसे में हमें उनका फैसला उन पर ही छोड़ देना चाहिए। क दोस्त होने के नाते मैं उन्हें जानता हूं और मुझे लगता है कि वो अपने बारे में फैसला करने वाले सबसे बेस्ट व्यक्ति हैं। गौरतलब हो कि इंग्लैंड के साथ खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले के बाद धोनी को अंपायर से गेंद लेते देखा गया था, जिसके बाद उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
