झरने में कुछ इस तरह मस्ती करते नजर आए एमएस धोनी, VIDEO शेयर कर कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम तो इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है लेकिन वहीं भारतीय पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी इन दिनों इंग्लैंड में नहीं बल्कि भारत में अपनी छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं। दरअसल वनडे सीरीज के बाद धोनी भारत वापस लौट आए थे, और उसके बाद से उन्हें कई जगह मस्ती करते देखा गया। बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर अपने ऐसे ही लम्हों की वीडियो शेयर करते नजर आते हैं, वहीं इस बार जो वीडियो धोनी ने अपलोड किया है उसमें वो एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल धोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह झरने के नीचे खड़े नहाते दिख रहे हैं।
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'रांची के आसपास तीन झरने हैं, उसके बावजूद ऐसा कुछ करने के लिए मुझे दस साल लग गए। दस साल बाद फिर से फ्री की हेड मसाज पाकर पुरानी यादें ताजा हो गईं'। फैंस को धोनी की ये स्लो मोशन वीडियो काफी पसंद आई और उन्होंने उन्हें बाहुबाली फिल्म के हीरो महेंद्र बाहुबाली का नाम दे डाला. फिल्म का यह मुख्य किरदार भी इसी तरह झरने के नीचे नहाते और एंट्री करता है। धोनी पहले भी एक बार इसी फिल्म के एक किरदार कटप्पा के रूप में दिखाई दिए थे. उस वक्त उन्होंने यह एक विज्ञापन के लिए किया था।
Story first published: Monday, August 13, 2018, 9:06 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
