Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND VS ENG : लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद कोहली-शास्त्री से BCCI नाखुश, पावर छीनने की तैयारी

नई दिल्ली। इंग्लैंड की सरजमीं पर लगातार दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम सरेंडर करने के बाद बीसीसीआई अब कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्री को सवाल-जवाब करने बुला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कप्तान कोहली और कोच शास्त्री से तीसरे मैच की उनकी रणनीति के बारे में जानने और दो मैचों में हार के लिए सवाल कर सकती है। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में शुरू होने वाला है और उसके बाद ही अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन होना है।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम यह शिकायत नहीं कर सकती कि उसे तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम और अभ्यास मैचों के अभाव की शिकायत की थी। उनसे बात करने के बाद ही हमने तय किया कि सीमित ओवरों की सीरीज टेस्ट से पहले खेली जाएंगी।

साथ ही अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि अगर सीरीज में भारत को हार मिलती है तो संभवत: टीम में कोहली-शास्त्री जोड़ी के पावर को कम किया जा सकता है। अधिकारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'यह मत भूलिए कि शास्त्री और मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल में हमें कई अहम टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। हमें ऑस्ट्रेलिया (2014-15 में 0-2 से हार) और दक्षिण अफ्रीका (2017-18 में 1-2 से हार) से हार मिल चुकी है। अब हम इंग्लैंड में बुरी स्थिति में हैं।'

दो टेस्ट में करारी हार का नुकसान ना सिर्फ टीम का हुआ है, बल्कि विराट कोहली भी टेस्ट में नंबर एक रैकिंग से फिसलकर अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट मैच 23 और 17 रन बनाने वाले कप्तान कोहली को 10 पॉइंट का नुकसान हुआ है, जो अब 919 पॉइंट के साथ टेस्ट में दूसरे स्थान पर और पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान 929 पॉइंच के साथ पहले स्थान पर हैं। 2011 के बाद कोहली टेस्ट में नंबर एक पायदान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे।

Story first published: Monday, August 13, 2018, 19:16 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+