INDvsENG: लार्ड्स टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान रूट ने कहा 5-0 से जीतेंगे सीरीज
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को लार्ड्स के मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में भारत को पारी और 159 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके पहले टेस्ट मुकाबले में भी भारत को 31 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था। बता दें कि पहले टेस्ट मुकाबले की गलतियों से भी भारत ने कोई सीख नहीं ली जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस मुकाबले में फेल रहे और वहीं इंग्लैंड ने अपने को पहले मुकाबले के बाद और निखारा जिसके चलते उन्हें ये शानदार जीत मिली। इस जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी टीम और खासकर गेंदबाज एंडरसन की जमकर तारीफ की और कहा कि उनका सपना 5-0 से सीरीज जीतने का है।
जो रूट ने कहा कि हमने बढ़त लेकर अच्छा मंच तैयार कर लिया है। हालांकि, भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अभी 3 बड़े मैच और खेलने बाकी हैं और हमें इनमें अच्छा प्रदर्शन करना है।' रूट ने कहा, 'निश्चित पर इस सीरीज को 5-0 से जीतना सपना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम अधिक आत्मनिर्भर या अहंकारी न हो जाएं। हमें आगे बढ़ना होगा। अभी यह सीरीज समाप्त नहीं हुई है, क्योंकि अभी लंबा सफर तय करना है। बता दें कि इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 18 अगस्त से खेला जाना है, ऐसे में देखना होगा कि आखिर इस बार दोनों टीमें किस रणनीति के तहत मैदान में उतरती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
