संन्यास लेने के बाद हरफनमौला डिविलियर्स ने बयां किया अपना अनुभव, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी खिलाड़ी ने खेल की परिभाषा को बदला है तो उसमें एक नाम है साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का। अभी हाल ही में आईपीएल में धमाल मचाने के बाद एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया था। ऐसे में उनके इस फैसले से लोगों को काफी हैरत भी हुई थी। वहीं उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर राहत महसूस कर रहे हैं क्योंकि कभी-कभी दबाव असहनीय हो जाता था। मई में संन्यास लेकर सभी को हैरान करने वाले डि विलियर्स ने कहा कि उन्हें खेल की कमी नहीं खेल रही और वह संन्यास के बाद के जीवन का लुत्फ उठा रहे हैं।
डि विलियर्स ने 'इंडिपेंडेंट' समाचार पत्र से कहा, 'कभी-कभी यह असहनीय हो जाता था- आपको जिस तरह के दबाव का सामना करना पड़ता था, लगातार प्रदर्शन करना होता था। आप स्वयं, प्रशंसक, देश और कोच आपके ऊपर दबाव बनाते हैं। यह काफी अधिक होता है और एक क्रिकेटर के रूप में यह हमेशा आपके दिमाग में होता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वो आईपीएल में आरसीबी के साथ खेलना जारी रखेंगे। हालांकि उन्होंने संन्यास की खबरों पर कहा कि ईमानदारी से कहूं तो निश्चित तौर पर मुझे इसकी कमी नहीं खलेगी। अब तक तो नहीं। खेल से हटकर मैं काफी खुश हूं। कोई मलाल नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
