PICS: टेस्ट टीम में नहीं मिला मौका तो रितिका संग 'क्वालिटी टाइम' बिता रहे हैं रोहित शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में अगर किसी खिलाड़ी के जलवे की बात करें तो हिटमैन शर्मा का अपना अलग ही अंदाज है। वो जब मैदान पर उतरते हैं तो उनका खेलने का अंदाज ही कुछ अलग होता है। छक्कों की बात करें या फिर दोहरे शतक लगाने की रोहित शर्मा ने जो अपनी पहचान और औरा बनाया है वो आने वाले खिलाड़ियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। गौरतलब हो कि भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर गई है। वहां अबतक खेले गए तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबले में भी रोहित ने दो शतक जड़े हैं। एक शतक टी-20 में उनके नाम है तो दूसरा वनडे मुकाबले में । हालांकि टेस्ट टीम में रोहित शर्मा को मौका नहीं मिला है। ऐसे में वो इन दिनों पत्नी रितिका संग क्वालिटी टाईम बिता रहे हैं। जिसकी फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
|
कुछ इस तरह कर रहें हैं इन्जवॉयः
ऐसे में रोहित इन छुट्टियां का इस्तेमाल अपनी पत्नी रितिका के साथ क्वालिटी टाईम बिताने में कर रहे हैं। फिलहाल रोहित शर्मा इस समय प्राग में पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। 'हिटमैन' ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर की। उन्होंने प्राग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है।

टेस्ट टीम में नहीं मिला मौकाः
गौरतलब हो कि अगर रोहित शर्मा के करियर पर नजर डालें तो वनडे क्रिकेट के इस बेताज बादशाह की कहानी टेस्ट मैचों में कुछ अलग ही किस्से बयां करती है। दरअसल टेस्ट मुकाबलों में रोहित का रिकॉर्ड काफी निराशाजनक रहा है, इस वजह से चयनकर्ता उन्हें टीम में शामिल करने में भी हिचकिचाते हैं। बता दें कि इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले 5 टेस्ट मुकाबलों में 3 मैच के लिए टीम की घोषणा हुई थी लेकिन इसमें रोहित का नाम शामिल नहीं किया गया था।
|
रोहित ने किया था भावुक ट्वीटः
इंग्लैंड में अपने प्रदर्शन के बाद रोहित को उम्मीद थी कि शायद इस बार उऩका सेलेक्शन टेस्ट मुकाबलों के लिए भी हो जाए। हालांकि जब टीम की घोषणा हुई तो रोहित ने एक भावुक ट्वीट लिखा कि सूरज जल्द ही निकलेगा। ऐसे में रोहित खुद को टेस्ट मुकाबलों के लिए भी परफेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
