Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल, इस फैैसले को बताया गया गलत

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत को मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैच के दौरान कोहली द्वारा लिए गए फैसलों पर उनकी आलोचना हो रही। कोहली अपनी दमदार पारी के बावजूद आलोचकों के निशाने पर हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन वह शख्स हैं जिन्होंने कोहली के फैसलों को गलत बताते हुए उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि कोहली का प्रदर्शन भले ही एकतरफा शानदार रहा हो लेकिन भारत की 31 रन से हार के लिए उन्हें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'कोहली ने अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत भारत को मैच में वापसी दिलाई लेकिन इसके बावजूद मेरा यह मानना है कि हार के लिये उन्हें भी थोड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

कोहली के फैसले पर सवाल:
मैच के दौरान अश्विन को देर से गेंदबाजी कराने पर नासिर ने सवाल उठाते हुए कहा कि ,इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 87 रन था। करन और आदिल क्रीज पर थे और तब रविचंद्रन अश्विन को एक घंटे तक गेंदबाजी नहीं सौंपी गई। भारत ने पकड़ खो दी थी। उन्हें अपनी कप्तानी में पीछे मुड़कर देखना चाहिए और कहना चाहिए 'जब मेरे पास ऐसा गेंदबाज है जिसका बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने औसत 19 है और बाएं हाथ का 20 वर्षीय बल्लेबाज खेल रहा है तब मैंने उसे गेंदबाजी से क्यों हटाया था।'

बता दें कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली एंड कंपनी 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 31 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाना है।

Story first published: Sunday, August 5, 2018, 10:05 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+