Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video:ब्रावो का 'चैंपियन-चैंपियन' का नया वर्जन रिलीज, किंग खान भी दिखे थिरकते

नई दिल्ली। ड्वेन ब्रावो अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ गायकी के लिए भी काफी मशहूर हो चुके हैं। भारत में तो उन्हें हर क्रिकेटप्रेमी बच्चा जानता पहचानता है। उनका चैंपियन-चैंपियन सॉन्ग वेस्ट इंडीज क्रिकेट का नैशनल एंथम बन गया था। इन दिनों वेस्ट इंडीज का यह खिलाड़ी अपने देश की क्रिकेट लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहा है।

बता दें आईपीएल की तर्ज पर शाहरुख खान सीपीएल में भी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के मालिक हैं। ब्रावो ने इस गाने में अपने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की है।

ब्रावो ने 2 मिनट 20 सेकंड का यह सॉन्ग अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस सॉन्ग को शेयर करते हुए ब्रावो ने लिखा, 'आज मैं ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2018 के लिएट्रिनबागो नाइट राइडर्स का ऑफिशल एंथम सॉन्ग लॉन्च किया है। 'बोल देम आउट' इस सॉन्ग को मैंने और जोजो ने मिलकर लिखा है, जिसे विज ने प्रोड्यूज किया है।हमारी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के इस सॉन्ग के लिए मैं खासतौर से शाहरुख खान का भी शुक्रिया करना चाहता हूं। यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।'

Story first published: Saturday, August 11, 2018, 15:55 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+