फीफा विश्व कप : सर्बियाई टीम में 24 खिलाड़ी
इटली और स्पेन के फुटबाल संघों ने इससे पहले जो टीमें घोषित की हैं, उनमें 23-23 खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन सर्बिया ने एक अधिक खिलाड़ी को अंतिम रूप से चुनी गई टीम में शामिल किया है।
सर्बियाई टीम के कोच रोडोमीर एंटिक ने शुक्रवार को 3 सदस्यीय संभावित टीम में से छह खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया। मुख्य टीम में जगह नहीं पाने वालों में चेल्सी के लिए खेलने वाले स्लाबोडान राजकोविक और नेमेंजा मैतिक भी शामिल हैं।
इसके अलावा एजाक्स के लिए खेलने वाले मिरालेम सुलेजमानी, पीएसवी इदेनहोवेन के डिफेंडर जागोस वकोविक और रेड स्टार बेलग्रेड के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर देजान लेकिक भी टीम में जगह नहीं पा सके हैं।
टीम इस प्रकार है : ब्लादिमीर स्टोजकोविक, जेल्को ब्रिक, बोजान इसैलोविक, एंदेल्को जुरिकिक, बारिस्वाल इवानोविक, एंटोनियो रुकावीना, नेमेंता विदिक, नेवेन सुबोतिक, एलेक्जैंडार लुकोविक, इवान ओब्राडोविक, एलेक्जैंडार कोलारोव, देजान स्टैंकोविक, गुजको कासार, नेनाद मिलीजास, ज्डावको कुज्मनोविक, राडोसाव पेट्रोविक, मिलोस कार्सिक, जोरान टोसिक, मिलोस निंकोविक, मिलान जानकोविक, निकोला जिगिक, मार्को पेंटेलिक, डेंको लोजोविक और ड्रागन मेद्जा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications