फुटबाल के रंग में रंगने लगा है दक्षिण अफ्रीका
प्रमुख शहर जोहांसबर्ग से लेकर राजधानी प्रीटोरिया, डरबन, केपटाउन, रॉटेनबर्ग, पोर्ट एलिजाबेथ, नेसप्रूट और ब्लोएमफोंटेन जहां-जहां विश्व कप के मैच खेले जाने हैं लोग फुटबाल के खुमार में डूब चुके हैं।
फुटबाल विश्व कप का आयोजन 11 जून से होना है लेकिन इन शहरों में अभी से इसकी चर्चा आम है। हर व्यक्ति अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी पहने देखा जा सकता है। नुक्कड़ों और रेस्तराओं में फुटबाल खिलाड़ियों और टीमों की ही चर्चा होती है।
प्रीटोरिया में विश्व कप को लेकर खासा रोमांच है। यहां के पार्को में खेलने वाले बच्चे अब अपने अपने स्थानीय क्लबों की जर्सियां नहीं पहनते। उन्होंने विश्व कप को ध्यान में रखकर अपनी एक टीम पसंद कर ली है और उसी की जर्सी पहने फुटबाल खेलते दिखते हैं।
प्रमुख शहरों में 'बाफना-बाफना' नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम की जीत को लेकर उत्साह है। लोग अपनी टीम की हौसलाअफजाई के लिए तरह-तरह के प्रोत्साहन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
11 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप में चुनिंदा 32 टीमें शिरकत करेंगी। इन्हें चार-चार टीमों के आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है। विश्व कप का उद्घाटन मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच 11 जून को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications