फीफा विश्व कप : दृष्टिहीन भी उठा सकेंगे मैचों का लुत्फ
फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा और आयोजक समिति ने स्विस नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड्स (एसएनएबी) के साथ मिलकर दृष्टिहीनों के लिए छह आयोजन स्थलों पर मैच 'देखने' की विशेष व्यवस्था की है।
इसके अंतर्गत छह स्टेडियमों में 15-15 सीट दृष्टिहीनों के लिए आरक्षित की गई हैं। दृष्टिहीन फुटबाल प्रेमियों की मदद के लिए हेडफोन और प्रशिक्षित कमेंटेटरों की व्यवस्था की गई है। ये कमेंटेटर इन फुटबाल प्रेमियों को पल-पल का हाल सुनाएंगे।
फीफा के आधिकारिक प्रायोजक सोनी ने दृष्टिहीनों के लिए जरूरी उपकरण स्टेडियमों में लगाने की व्यवस्था की है। इसके लिए इन लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
फीफा ने कहा है कि दृष्टिहीन फुटबाल प्रेमियों को मैचों का ताजा हाल सही रूप से मिलता रहे, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मैचों के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि इन खास फुटबाल प्रेमियों को किसी प्रकार का कष्ट न हो।
फीफा के मुताबिक दृष्टिहीनों के लिए जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम और एलिस पार्क स्टेडियम, केपटाउन के ग्रीन पार्क स्टेडियम, नेल्सन मंडेला बे/पोर्ट एलिजाबेथ के नेल्सन मंडेला बे स्टेडियम, डरबन के डरबन स्टेडियम, त्श्वान/प्रीटोरिया के लॉफ्ट्स वर्सफील्ड स्टेडियम के लिए बैठने और मैच देखने की व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications