FIFA World Cup 2018 team analysis: क्या मजबूत ग्रुप में आईसलैंड की टीम अपना प्रदर्शन दोहरा पाएगी?
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।
|
देशः आइसलैंड
मुकाबलेः पहला मुकाबला 16 जून को अर्जेंटीना के साथ शाम 6.30 बजे खेला जाएगा।
दूसरा मुकाबला नाईजीरीया के साथ 22 जून को
तीसरा मुकाबला क्रोटिया के साथ 26 जून को खेला जाएगा।
फीफा रैंकिंगः 22
पिछला फीफा प्रदर्शनः नहीं खेला था
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनः पहले विश्वकप में फाइनल स्टेज तक पहुंचे
स्टार खिलाड़ीः जिल्फी साइगरडसन( मिडफील्डर), ऐरॉन गुनरसन, एलबर्ट गुडमुंडसन, बिरकिर बज्रासन
कोचः हिमिर हालग्रिंमसन
आईसलैंड की टीम ने फीफा के इतिहास में पहले ही मैच में यूरोप की सरीखी टीमों को हराकर जिसमें टर्की, क्रोटिया और यूक्रेन शामिल थे फाइनल में जगह बनाई थी। जनसंख्या की दृष्टि से देखे तो बहुत छोटा सा देश है आइसलैंड, इस टीम ने सभी को चकित कर दिया था जब इनके खिलाड़ी इंग्लैंड से क्वाटर फाइनल में भिड़े थे और क्वालीफाई मुकाबले में इस टीम ने पुर्तगाल को भी मात दी थी। इस सीजन की बात करें तो उनको एक मजबूत ग्रुप में रखा गया है जहां उनका सामना अन्य तीन मजबूत टीमों से होना है। हालांकि इस टीम के खिलाड़ी और कोच दोनों का प्रदर्शन ही अपने में देखने लायक होगा।
|
इन खिलाड़ियों पर दारोमदार
फीफा के लिहाज से अगर देखें तो गुनरसन और साइगर्डसन इस टीन के दो अहम खिलाड़ी हैं जिन्होंने मिडफील्ड में कुछ सालों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि इन खिलाड़ियों को एंजरी से भी जूझना पड़ा है। प्रीमियर लीग में इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं इस टीम के कप्तान एंजरी के कारण लंबे समय तक बाहर रहे हैं। साइगर्डसन की अगर बात करें तो वो इस टीम के इंजन की भूमिका में हैं। हैलीग्रीमशन की अगर बात करें तो यह खिलाड़ी अपने प्रजदर्शन से विपक्षी टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर इस पूरी टीम को देखें तो यह पूरी टीम बहुत अनुशासित और सशक्त टीम है। ऐसे में जरूरी होगा की टीम को सामूहिक रणनीति बनाकर बेहतर प्रदर्शन करने की जिससे वो आगे के लिए क्वालीफाई हो सकें।
|
भविष्यवाणी
यूरो की तरह वापसी कर पाना आईसैंड के लिए मुश्किल होगा क्योंकि वो एक बेहद मजबूत ग्रुप में हैं और उनका शुरुआती मुकाबला भी अर्जेंटीना की टीम के साथ है। वहीं नाईजीरिया और क्रोटिया को हराकर क्वालीफाई कर पाना भी इस टीम के लिए काफी मुश्किल होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
