28 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम करने उतरेंगे कोहली, इंग्लैंड में बन जाएंगे कप्तानों के बादशाह!
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंडके बीच ओवल में टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने यह सीरीज गंवा दी है लेकिन कप्तान विराट कोहली ने मैच दर मैच कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पांचवे टेस्ट में जब कोहली मैदान पर उतरेंगे तो उनके पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में अब तक 544 रन बनाए हैं और वो ग्राहम गूच का एक रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब हैं। इंग्लैंड में किसी भी टेस्ट सीरीज में एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ग्राहम गूच के नाम पर दर्ज है। अगर विराट पांचवें टेस्ट मैच में 209 रन बना देते हैं तो कप्तानों के बादशाह साबित होंगे।
सिर्फ चार खिलाड़ियों ने बनाए हैं 700 से ज्यादा रन:
आकड़ों की बात करें तो इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर सिर्फ चार खिलाड़ियों ने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। दुनिया के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन भी इस आकड़े को नहीं छू पाए थे। ग्राहम गूच, सर गैरी सोबर्स, ग्रीम स्मिथ और डेविड गॉवर ही ऐसे कप्तान हुए जो इंग्लैंड की धरती पर कप्तान के तौर पर 700 से ज्यादा रन बनाने में सफल हो पाए। विराट कोहली के पास मौका है अगर पांचवें टेस्ट मैच में 156 रन बना लेते हैं तो वो इंग्लैंड की धरती पर 700 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें कप्तान बन जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
