VIDEO : सानिया मिर्जा के कहने पर शोएब मलिक ने बदला लुक, लिखी यह बात
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार जताते दिख जाते है। ऐसा एक बार फिर देखने को मिला। एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले अपना लुक बदल लिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। शोएब ने अपनी बेगम सानिया की बात मानते हुए नया लुक अपनाया है।
शोएब मलिक ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बेगम जो बोले वो राइट! ये लुक सानिया मिर्जा आपके लिए और इस वीडियो के अंत में आपके लिए एक छोटा सा सरप्राइज।' आपको बता दें कि एशिया कप में शोएब के अलावा पाकिस्तान के दो और क्रिकेटर बदले हुए लुक में नजर आएंगे। तेज गेंदबाज हसन अली ने बाल बढ़ा लिए हैं, तो वहीं स्पिनर शादाब खान ने भी हुलिया बिल्कुल बदल लिया है।
एशिया कप शुरू होने से पहले सानिया ने भी शोएब के लिए एक खास मेसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सानिया को शोएब की याद सता रही थी और उन्होंने उनके लिए एक फोटो शेयर करते हुए जल्दी आने की बात कही थी।
आपको बता दें कि सानिया इन दिनों टेनिस से दूर चल रही हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं । जल्दी दोनों के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
