माही-रैना-भज्जी की बेटिंयों के डांस वीडियो ने मचाया धमाल, हर किसी ने देखकर कहा wao
नई दिल्ली। आईपीएल 2018 का घमासान जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जीत के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन मैदान के बाहर अलग ही मस्ती देखने को मिल रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की तिकड़ी महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और हरभजन सिंह आईपीएल 2018 का खिताब पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं तो वहीं उनकी बेटियां मस्ती में जुटी है। माही, रैना और भज्जी की बेटियों की मस्ती का वीडियो सुरेश रैना ने शेयर किया है, जिसमें तीनों रिंगा-रिंगा रोजेज खेल रही है।

जीवा, ग्रेसिया और हिनाया की मस्ती
सुरेश रैना ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी की बेटी जीवा, रैना की बेटी ग्रेसिया और भज्जी की बेटी हिनाया मस्ती कर रही है और गोल-गोल घूमकर खेल रही हैं। रैना ने कैप्शन में लिखा- ring ò roses @harbhajan3 @mahi7781 #Hinaya #Ziva #Gracia

जीवा की मस्ती
इससे पहले महेन्द्र सिंह धोनी ने भी अपनी बेटी जीवा की मस्ती का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था कि जीवा अप ने पापा से बेहतर डांस करती है। वीडियो में जीवा म्यूजिक पर बिंदास मस्ती कर रही है। उसकी मस्ती देख आप भी खुश हो जाएंगे।

जीवा और ग्रेसिया की दोस्ती
टीम इंडिया के खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों की दोस्ती अब उनके बच्चों तक भी पहुंच गई है। हाल ही में रैना ने जीवा और ग्रेसिया की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों बिस्तर पर लेटकर टैबलेट्स देख रही हैं। रैना ने लिखा था कि दोनों अपने-अपने टैबलेट्स पर मैच हाइलाइट्स देखने में व्यस्त हैं।
Ring a ring ò roses ❤️❤️❤️ @harbhajan_singh @msdhoni #Hinaya #Ziva #Gracia pic.twitter.com/xAXPqsVG9a
— Suresh Raina (@ImRaina) April 29, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications