कई महिलाओं से संबंध के कारण वुड्स का तलाक
उनका कहना था कि जीवन की निजता और बच्चे उनकी पहली प्राथमिकता हैं. लगभग नौ महीने पहले टाइगर वुड्स की फ़्लोरिडा स्थित घर के बाहर दुर्घटना हुई थी और उसके बाद वुड्स की ज़िंदग़ी के कई विवादास्पद पहलू सामने आए थे. उसके बाद से ही वुड्स की पत्नी एलिन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहीं थीं.
विवादों में वुड्स
दिसंबर, 2009 में ये बात सामने आई थी कि टाइगर वुड्स के अनेक महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध रहे थे. उन्होंने इसको लेकर माफ़ी माँगी थी और एक 'बेहतर व्यक्ति' बनने का विश्वास दिलाया था. टाइगर वुड्स ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी से धोखा किया था.
एक विशेष प्रेस कॉन्फ़्रेंस में वुड्स ने कहा था, "मेरे कई अफ़ेयर रहे हैं. मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है. मैंने बेवफ़ाई की है. मैंने अपनी पत्नी, अपनी माँ, अपने बच्चों, मित्रों और परिजनों को पीड़ा पहुँचाई है. मैंने उन लोगों को भी पीड़ा पहुँचाई है, जो मेरे प्रशंसक रहे हैं."
उसके बाद वुड्स ने घोषणा की थी कि वो गोल्फ़ से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रहे हैं ताकि वो अपने पारिवारिक जीवन में आए तूफ़ान को सँभाल सकें. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 से अब तक वुड्स ने दुनिया भर में 64 टूर्नामेंट जीते हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
