हॉकी विश्व रैंकिंग : चैम्पियन ट्रॉफी जीत मजबूत हुआ आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया ने रविवार को जर्मनी में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को 4-0 से पराजित करके खिताबी हैट्रिक पूरी की। इंग्लैंड की टीम पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
वरीयता क्रम में आस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन जर्मनी दूसरे, हॉलैंड तीसरे और इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है। फाइनल में पहुंचकर इंग्लैंड ने वरीयता क्रम में चार स्थान की छलांग लगाई है।
ओलंपिक चैम्पियन स्पेन को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। कोरिया की टीम छठे क्रम पर है जबकि न्यूजीलैंड ने सातवां स्थान कब्जा रखा है।
इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सकी भारतीय टीम नवें स्थान पर काबिज है जबकि पाकिस्तान आठवें स्थान पर है। शीर्ष-10 टीमों की सूची में कनाडा सबसे नीचे दसवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications