ईसीबी ने खिलाड़ियों को आचरण का पाठ पढ़ाया
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक खिलाड़ियों से कहा गया है कि आगे से स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा पाकिस्तानी बल्लेबाज जुल्कारनैन हैदर पर गेंद फेंकने जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लिहाजा खिलाड़ी इस संबंध में सावधानी बरतें।
एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान ब्रॉड ने विकेट नहीं मिलने की खीझ में हैदर पर गेंद फेंका था। आईसीसी ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए उन पर 3000 पाउंड जुर्माना लगाया था।
अपने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा ईसीबी ने काउंटी क्रिकेट के सभी 18 क्लबों को भी पत्र लिखकर खिलाड़ियों से आचरण पर गौर करने और किसी भी खिलाड़ी पर किसी स्तर पर प्रहार नहीं करने की चेतावनी दी है।
ईसीबी ने अपने बयान में कहा, "खेल के मैदान में सिर्फ गेंद पर बल्ले से और बल्ले पर गेंद से प्रहार होना चाहिए। इसके अलावा कोई और प्रहार मान्य नहीं है। इस संबंध में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि इस तरह की घटनाएं इंग्लिश क्रिकेट के लिए बदनामी का कारण बनती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications