Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत 200 रन से हारा

श्रीलंका में त्रिकोणीय प्रतियोगिता के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 200 रन से हरा दिया है. न्यूज़ीलैंड के 288 रन के स्कोर का पीछा करती हुई भारतीय टीम 88 रन पर ढेर हो गई.

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 288 रन बनाए. उनकी टीम 49वें ओवर की एक गेंद बाक़ी रहते ऑलआउट हो गई.

न्यूज़ीलैंड के स्कोर में कप्तान रॉस टेलर के 95 और स्टाइरिस के 89 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. टेलर मैन ऑफ़ द मैच घोषित किए गए.

भारत की ओर से आशीष नेहरा सफलतम गेंदबाज़ रहे जिन्होंने चार विकेट लिए. प्रवीण कुमार को तीन विकेट मिले.

भारतीय पारी

भारत की शुरूआत ठीक रही और दिनेश कार्तिक और वीरेंदर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े.

लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला यूँ शुरू हुआ कि केवल 59 रन के भीतर भारत के 10 के 10 विकेट गिर गए.

पहला विकेट गिरा सहवाग का जो 19 रन बनाकर सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए.

इसके बाद ठीक अगली गेंद पर कार्तिक भी 14 रन के स्कोर पर चलते बने.

सहवाग और कार्तिक के अलावा एकमात्र रवींद्र जडेजा ही ऐसे बल्लेबाज़ रहे जिनका स्कोर दहाई में पहुँच सका. जडेजा ने 20 रन बनाए.

रोहित शर्मा ने 4, युवराज सिंह ने 5, सुरेश रैना 6, महेंद्र सिंह धोनी ने 2, प्रवीण कुमार ने 1, अभिमन्यु मिथुन ने 4 और आशीष नेहरा ने 4 रन बनाए. अंतिम बचे खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा खाता भी नहीं खोल सके.

भारत की पारी 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिमट गई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+