For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टीम को मजबूती देने श्रीलंका जाएंगे मुनाफ (लीड-1)

By Super

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा है कि मुनाफ को त्रिकोणीय श्रृंखला में अपना पहला मैच बुरी तरह हार चुकी टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए भेजा जा रहा है।

बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने कहा, "मुनाफ अतिरिक्त सदस्य के तौर पर टीम में शामिल किए जाएंगे। वह शुक्रवार को दाम्बुला पहुंच जाएंगे।"

मुनाफ को श्रीलंका भेजने का फैसला पहले मैच में भारत की शर्मनाक हार के बाद किया गया है। भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 200 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उसका दूसरा मुकाबला श्रीलंका के साथ 16 अगस्त को है।

मुनाफ को शांताकुमारन श्रीसंत के चोटिल होने के बाद श्रीलंका के खिलाफ हुई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे। मुनाफ असल टीम का हिस्सा नहीं थे।

मुनाफ के स्थान पर टीम प्रबंधन ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन को आजमाने का प्रयास किया था, जो अपने पहले ही टेस्ट मैच में काफी सफल रहे थे।

मिथुन ने पूरी श्रृंखला में प्रभावशाली गेंदबाजी की और इसी कारण मुनाफ को खेलने का मौका नहीं मिल सका। 'दर्शक' की भूमिका निभाने के बाद मुनाफ को टेस्ट श्रृंखला के पश्चात स्वदेश लौटना पड़ा था।

इसी बीच, त्रिकोणीय श्रृंखला से ठीक पहले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चोटिल हो गए। ईशांत चोट के कारण पहले एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेल सके थे। इस वजह से भारतीय गेंदबाजी कमजोर दिखी थी। इसी कमजोरी को दूर करने के लिए मुनाफ को श्रीलंका भेजा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+